बीकानेर : युवक के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार

बीकानेर

बीकानेर : युवक के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार

बीकानेर। बात करते समय बाइक सवार युवक झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस इस सम्बंध में जैल वैल के पास रहने वाले विक्रम सोनी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 9 मार्च की शाम की करीब साढ़े सात बजे के आसपास कीर्ति स्तंम्भ के पास स्थित ऑफिस के पास वह अपने फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर दो युवक सवार होकर आए और प्रार्थी के हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।