बीकानेर : पीबीएम अस्पताल परिसर से बोलेरो गाड़ी पार कर ले गए चोर

बीकानेर

बीकानेर : पीबीएम अस्पताल परिसर से बोलेरो गाड़ी पार कर ले गए चोर

बीकानेर। जिले में चोरी का आतंक बना हुआ है। बैखोफ चोर हर दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वाहन चोरी की घटनाएं भी थम नहीं रही है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र में पीबीएम अस्पताल परिसर से सामने आया है। जहां पर महाराजा एमआईआर सेंटर के सामने से एक बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई। चोरी की यह घटना 20 दिसंबर रात साढ़े दस बजे से 21 दिसंबर सुबह साढ़े पांच बजे के बीच की है। इस संबंध में इंदपालसर बास गुसाईसर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र हेमसिंह ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। परिवादी ने बताया कि 20 दिसंबर को उसकी बोलेरो गाड़ी को रात साढ़े दस बजे पीबीएम अस्पताल में महाराजा एमआईआर सेंटर के पास खड़ी की थी। सुबह साढ़े पांच बजे देखा तो उसकी गाड़ी वहां पर नहीं मिली। गाड़ी के सभी कागजात व अस्पताल के कागजात गाड़ी के अंदर ही थे। गाड़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।