बीकानेर : शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मारपीट कर भाग गया आरोपी

बीकानेर

बीकानेर : शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मारपीट कर भाग गया आरोपी

बीकानेर। शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने एक युवक के खिलाफ गंगाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। गंगाशहर पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि वर्ष 2016 में नायकों का मोहल्ला सुजानदेसर निवासी घनश्याम पुत्र बुधाराम नायक के संपर्क में आई। आरोपी धनतेरस को खरीदारी करने के बहाने ले गया और शादी करने का झांसा दिया। आरोपी ने बहला फुसला कर उसके साथ बलात्कार किया। अभी 14 दिसंबर, 23 की रात ग्यारह बजे उसके घर में आया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता ने बताया कि 18 दिसंबर को आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो वह दिनभर टालमटोल करता रहा। रात नौ बजे वह उसे पुरानी जेल रोड़ ले गया और वहां पर मारपीट कर भाग गया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।