बीकानेर : एकराय होकर घर में घुसे, मां और बेटे के साथ की मारपीट

बीकानेर

बीकानेर : एकराय होकर घर में घुसे, मां और बेटे के साथ की मारपीट

बीकानेर। एकराय होकर घर में घुसकर मां और बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महिला ने कालुराम, कन्हैयालाल पुत्र दौलतराम, धनराज पुत्र ओमप्रकाश, प्रवीण पुत्र कन्हैयालाल, प्रेम राव पुत्र बाबूलाल के खिलाफ नयाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि 7 मार्च की सुबह सात बजे के आसपास भाटो के बास स्थित उसके घर पर आरोपियों ने एकराय होकर आए और गाली गलौच करने लगे। जब प्रार्थिया ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने प्रार्थिया व उसके बेटे के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।