बीकानेर : खाना बनाते समय अचानक हुआ पेट दर्द और अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत
दैनिक खबरां, बीकानेर । 22 वर्षीय एक युवक को खाना बनाते समय अचानक पेट दर्द हुआ और अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इस संबध में मृतक बीटू पुत्र गणेश बिहार निवासी के ममेरे भाई नितेश ने नोखा थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। नितेश नें पुलिस को दी रिपोर्ट मे बताया कि वह और बीटू नोखा मे बालाजी दाल मिल मे काम करते है। शनिवार को खाना बनाते समय बीटू को पेट दर्द हुआ जिस पर वह उसे टेक्सी मे लेकर बागड़ी अस्पताल गया। जंहा थोड़ी देर मे इलाज के दौरान बीटू की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच सुरेश भादू सउनि को सोंपी है।

