बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम तस्करी और अवैध हथियारों पर दो अलग-अलग ऑपरेशन में तीन आरोपी गिरफ्तार
दैनिक खबरां,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों, हथियारों और संगठित अपराधों पर सख्ती के तहत रेंज महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर की ओर से चल रहे विशेष अभियान में रेंज स्पेशल टीम ने बीकानेर और चूरू जिलों में दो अहम कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं सतर्कता) के निर्देशन में हुई इन कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अफीम व अवैध हथियार बरामद किए गए।
अफीम तस्करी करते दो आरोपी दबोचे, 1 किलो 160 ग्राम अफीम और कार जब्त
पुलिस थाना कालू, जिला बीकानेर के सहयोग से रेंज टीम ने भारतमाला रोड पर अफीम तस्करी में लिप्त दो आरोपियों अनिल पुत्र मोहनराम विश्नोई (27) और मोतीलाल उर्फ मोहित पुत्र किशनलाल बाहमण (25), निवासी पीलवा थाना लोहावट, फलौदी को धर दबोचा।इनके कब्जे से 01 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम तथा तस्करी में उपयोग की जा रही कार (क्रेटा) HR 26 DP 4922 जब्त की गई।
चूरू में अवैध कट्टा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में पुलिस थाना दुधवाखारा, जिला चूरू की टीम के साथ मिलकर रेंज स्पेशल टीम ने सूचना के आधार पर विकम पुत्र सुरेंद्र नायक (23), निवासी वार्ड नंबर 1, नायकान मोहल्ला, राजगढ़ (चूरू) को पकड़ा। उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
नेटवर्क का खुलासा करेगी पुलिस
दोनों मामलों में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, तस्करी और अवैध हथियारों से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा तथा आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

