बीकानेर: लालगढ़ यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की मौत
दैनिक खबरां,बीकानेर।लालगढ़ यार्ड में रविवार तड़के एक रेलवे कर्मचारी की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रेल कर्मचारी अभिमन्यू सिंह का शव सुबह ट्रैक के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसके बाद यार्ड में काम कर रहे स्टाफ ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।
जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर PBM अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। परिजनों को सूचना देने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव सुपुर्द कर दिया गया। प्रथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि डिब्बों को जोड़ने या खोलने के दौरान अभिमन्यू किसी तरह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक अभिमन्यू सिंह, सवाई माधोपुर जिले के रजावना चौड़ गांव का निवासी था। हादसे को लेकर रेलवे कर्मचारियों में भी शोक की लहर है।

