मित्र एकता सेवा समिति ने बजरंग धोरा धाम के पुजारी पंडित आशीष दाधीच का किया सम्मान
दैनिक खबरां,बीकानेर। मित्र एकता सेवा समिति द्वारा रविवार को पूगल रोड स्थित विश्व प्रसिद्ध बजरंग धोरा धाम हनुमान जी मंदिर के पुजारी पंडित आशीष दाधीच का सामाजिक सरोकार के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने पर सम्मान किया गया। समिति के सुनील दत्त नागल ने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान पंडित दाधीच को सांफा, दुपट्टा और शॉल पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा समिति की ओर से अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया।
कार्यक्रम में समिति के जिला अध्यक्ष सुशील यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी, अनिल पाहुजा, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, भवानी आचार्य, बालिका हनुश्री गुप्ता, के. कुमार, आहूजा, शाम प्रकाश जैन, कमलकांत सोनी, रामकिशोर यादव, विजय शंकर गहलोत, शांति देवी चौहान, विमल देवड़ा, खनक देवड़ा, शाकिर हुसैन चौपदार, मंदिर के वरिष्ठ पुजारी मनमोहन दाधीच, महावीर शर्मा व उमाशंकर दाधीच उपस्थित रहे।
मंदिर पुजारी के अनुसार आज सवामणी का बाबे का प्रसाद भी वितरित किया गया। समिति की ओर से समय–समय पर सामाजिक सरोकार व जनसेवा से जुड़े व्यक्तियों का सम्मान किया जाता रहा है। इस संबंध में जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने दी।

