शहर के इस क्षेत्र में पैदल चल रहे व्यक्ति को वाहन ने कुचला,हुई मौत
बीकानेर,दैनिक खबरां । शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में पैदल चल रहे एक व्यक्ति की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार सांय करीब 7:15 बजे घड़सीसर से आगे जयपुर-जोधपुर बायपास पुल के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक उदयरामसर की तरफ़ सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम को दी।
सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम सोयेब, मो. जुनैद खान, इमरान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। वंही गंगाशहर थाना पुलिस टीम की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई। बाद में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी मुआयना करवाया गया और मोर्चरी में रखवाया गया।पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मृतक की बॉडी को मोर्चरी तक पहुंचाने में
खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सेवादार हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई व असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर
राजकुमार खड़गावत, मो. जुनैद, मलंग बाबा, इमरान आदि नें सहयोग किया।

