बीकानेर : पुलिस ने खेत में दबिश देकर जब्त किया 19 किलो अवैध डोडा, एक गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर : पुलिस ने खेत में दबिश देकर जब्त किया 19 किलो अवैध डोडा, एक गिरफ्तार

बीकानेर। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चक 8 एडब्ल्यूएम आवा में गुरमीत सिंह के खेत में दबिश देकर मौके से करीब 19 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने अवैध डोडा मिलने पर गुरमीत सिंह पुत्र बिकर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।