बीकानेर : दो अलग-अलग पुलिस थानों की कार्रवाई, लाखों की एमडी के साथ दो जनों को किया गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर : दो अलग-अलग पुलिस थानों की कार्रवाई, लाखों की एमडी के साथ दो जनों को किया गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थो एमडी पर पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। बीते दिनों ही जेएनवीसी और मुक्ताप्रसाद पुलिस ने बड़ी मात्रा में एमडी के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज फिर से दो अलग-अलग क्षेत्रों में एमडी जब्त की कार्रवाई की है। सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 ग्राम एमडी के साथ मुकेश नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं मुक्ताप्रसाद पुलिस ने भी एमडी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पुखराज नाम के युवक को 50 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। बाजार में इसकी कीमत करीब 45 लाख रूपए बताई जा रही है।