बीकानेर : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

बीकानेर

बीकानेर : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

बीकानेर। दो अलग-अलग अज्ञात वाहनों की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया। इस सम्बंध में चुरू के रहने वाले मानवेन्द्र सिंह ने गंगाशहर पुलिस थाने में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि बरसिंहसर रोड़ पर 10 मार्च की रात को अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता नरेन्द्र सिंह करीब एक वर्ष से नोखा रोड़ पर पुष्पा हॉटल पर गार्ड की नौकरी करते थे। 10 मार्च की रात को उसके फोन पर फोन आया और बताया गया कि अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से उसके पिता की मौत हो गयी है। वहीं बीछवाल निवासी मनोज मेघवाल ने जेएनवीसी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 10 मार्च की रात कोमोदी डेरी के पास से उसका भाई आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।