बीकानेर : पुलिस ने खेत में दी दबिश, 90 किलो अफीम के पौधों के साथ एक को किया गिरफ्तार
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बज्जू थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 90 किलो अवैध अफीम के पौधों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौडू के रहने वाले ओमप्रकाश विश्नोई के खेत में दबिश दी। पुलिस ने मौके से जांच के दौरान अवैध अफीम के पौधों की खेती मिली। जिस पर पुलिस टीम ने 3400 पौधे जिनका करीब 90 किलो वजन था। जिसे जब्त किया गया। पुलिस ने अवैध अफीम के साथ ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

