बीकानेर : दवाई के भरोसे किया जहरीला पदार्थ का सेवन, व्यक्ति की मौत

बीकानेर

बीकानेर : दवाई के भरोसे किया जहरीला पदार्थ का सेवन, व्यक्ति की मौत

बीकानेर। दवाई के भरोसे जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई राजेन्द्र कुमार गहलोत ने गंगाशहर पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके छोटे भाई सुरेश कुमार गहलोत पुत्र हनुमान दास ने मोहता सराय शनि मंदिर के पास दवाई के भरोसे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे 3 मार्च को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।