बीकानेरः आधी रात को तीन घरों में उठी आग की बड़ी लपटें,तीन पशुशालाएं व बाईक खाक,देखें फोटो वीडियो..

नोखा बीकानेर

बीकानेरः आधी रात को तीन घरों में उठी आग की बड़ी लपटें,तीन पशुशालाएं व मोटरसाइकिल खाक,देखें फोटो वीडियो..

बीकानेर,दैनिक खबरां। नोखा थाना इलाके के खारा गांव में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से तीन घर पूरी तरह चपेट में आ गए। यह आग रात करीब 3 बजे बस्ती राम, पन्नाराम और भैराराम के घरों में अचानक भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने तीनों मकानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरमैन बजरंग चिताणा के नेतृत्व में फायरमैन रामनिवास, महावीर सिंह, कैलाश पंचारिया व ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता और दमकलकर्मियों की मुस्तैदी से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। फायरमैन बजरंग चिताणा नें दैनिक खबरां को बताया कि आग की इस घटना में तीनों परिवारों की पशुशालाएं, एक मोटरसाइकिल और बड़ी मात्रा में चारा जलकर राख हो गया। वंही पशुशाला में खड़ी एक केम्पर गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई थी जिसे दमकलकर्मियों की सूझबूझ से बचा लिया गया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।



फायरमैन बजरंग चिताणा का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन संभवतः यह शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से भड़की हो सकती है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मौके का मुआयना कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। देखें फोटो