बीकानेर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाईक चोरी के मामलें में दो नाबालिग निरूद्ध, पांच बाईक की जब्त
बीकानेर। जिले में लागतार चोरी हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामलें में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को डिटेन कर शहर व आसपास के क्षेत्रों से चोरी की गई पांच मोटरसाईकिल बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद नगर थाना में दर्ज मुक्ताप्रसाद नगर निवासी अभिषेक विश्वकर्मा की बाईक चोरी के प्रकरण में अनुसंधान के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना व तकनीकी सहायता से पुलिस इन दो नाबालिगों तक पहुंची जिनसे पूछताछ करने पर मोटरसाईकिल चोरी की घटना स्वीकारी व इनकी निशानदेही पर बीकानेर शहर, नाल व आसपास के इलाकों से चोरी की गई 05 मोटरसाईकिल भी बरामद की गई है।

