बीकानेर : रात को युवती को उठा ले जाने का आरोप, गाड़ी रोककर की मारपीट
बीकानेर। रात को युवती को उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए युवती के पिता ने नोखा पुलिस थाने में कवलीसर निवासी गोरधनसिंह ने भैरूसिंह, चैन सिंह, शेरसिंह, हनुमान ङ्क्षसह, मघी कंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि 4 मार्च की रात को 11 बजे के आसपास कंवलीसर में आरोपी एकराय होकर आए और उसकी बेटी को उठा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक व्यक्ति ने गाड़ी को रोक कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नोखा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में जोरावरपुरा निवासी बनवारीलाल नाई ने गीता पुत्री टोडरमल, मनीषा पुत्री टोडरमल व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट के पास 5 मार्च की दोपहर वह अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने अपनी गाड़ी उसके आगे रोक दी। जिसमें बाद गाड़ी से दो लोग उतरे और प्रार्थी के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

