बीकानेर : पुलिस ने लाखों रुपए की एमडी के साथ तस्कर को दबोचा, बीकानेर में सप्लाई करने पहुंचा था युवक
बीकानेर। जिले की जेएनवीसी थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के सहयोग से बीती रात को अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की एमडी के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बीकानेर में नशीले पदार्थो के साथ युवक माल देने आ रहा है। जिसके बाद पुलिस टीमें एक्टिव हुई और 30 लाख कीमत का खतरनाक नशा एमडी के साथ सप्लायर को दबोचा है। पुलिस ने चुरू के राजगढ़ के रहने वाले सकील के पास से करीब 100 ग्राम एमडी पकड़ी है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 30 लाख रूपए आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास तस्करी में उपयोग ली गयी बाइक को भी जब्त किया है। आरोपी से प्रारभिंक में पूछताछ सामने आया है कि जामसर निवासी उसका मौसेरा भाई मकसूद शाह, भुट्टों का बास निवासी लक्की भुट्टा और सकील मिलकर बीकानेर में एमडी सप्लाई का काम करते हैं। ये लोग मध्यप्रदेश से एमडी लेकर आते हैं और बीकानेर में दो से तीन हजार रुपए की एक ग्राम की पुडिय़ा बनाकर शहर के अनेक स्थानों पर सप्लाई करते हैं। व्यास कॉलोनी एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज किया है जिसकी जांच सदर एसएचओ बृजभूषण अग्रवाल करेंगे। मकसूद और लक्की फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। एमडी सप्लाई के सरगनाओं को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

