बीकानेर : एकराय होकर घर में घुसकर तोडफ़ोड़ व मारपीट करने का आरोप
बीकानेर। एकराय होकर घर में घुसकर तोडफ़ोड़ व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में हुसंगसर निवासी भुराराम पुत्र मोतीराम नायक ने पेमाराम पुत्र उदाराम, कानाराम पुत्र दुलाराम, गोमदराम पुत्र केशरराम व 10-12 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 5 मार्च की रात को हुसंगसर में करीब साढ़े दस बजे के आसपास आरोपी एकराय होकर उसके घर में घुसे। आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली गलौच शुरू कर दी। जब प्रार्थी व उसके परिवार के लोगों ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने तोडफोड़ करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

