बीकानेर : आग से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर

बीकानेर : आग से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। अलाव के सहारे सर्दी को भगाने का प्रयास कर रहा एक व्यक्ति आग लगने झुलस गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतक के बेटे धर्माराम निवासी लोहिया ने हदां थाने में मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि 11 फरवरी को अत्यधिक सर्दी के कारण उसके 65 वर्षीय पिता मूलाराम पुत्र खेताराम अलाव के सहारे गर्मी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक उसके पिता के धोती, कुर्ता, कम्बल मेें आग लग गयी। जिससे उसके पिता भी 40 प्रतिशत जल गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।