सिटी कोतवाली के पीछे देर रात तलवारों से हमला, जातिसूचक गालियों का भी आरोप
दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के सिटी कोतवाली थाने के पीछे तलवारों से गंभीर मारपीट की वारदात सामने आई है। परिवादी मनोज नायक पुत्र खेमाराम, निवासी नायकों का मोहल्ला, गंगाशहर रोड ने गुरुवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है कि कुछ आरोपियों ने उस पर और उसके भाई पर तलवारों से हमला किया।
परिवादी के अनुसार बुधवार रात करीब 10:45 बजे आरोपीगण मोहित माली, राजू माली, करीब 2–3 महिलाएं और 5–7 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने न सिर्फ हमला किया बल्कि जातिसूचक गालियां भी दीं। हमले में दोनों भाइयों को चोटें आईं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

