बीकानेर : शोभायात्रा में तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र हुए पार कर ले गए शातिर चोर

बीकानेर

बीकानेर : शोभायात्रा में तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र हुए पार कर ले गए शातिर चोर

बीकानेर। देशनोक स्थित करणी मां के दर्शन के लिए गई तीन महिलाओं के गले से सोने के लॉकेट, चेन व मंगलसूत्र पार हो गए। एक साथ तीन घटनाएं सामने आई। तीनों मामले पुलिस में दर्ज करवाये गए है। पहला मामला देशनोक निवासी रामनारायण ने दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि 21 अक्टूबर को सप्तमी के दिन उसकी मां भंवरी देवी करणी माता के दर्शन करने गई थी। शोभायात्रा के दौरान भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां के गले में पहले हुए आठ-दस सोने के लॉकेट व 10-15 मोती चोरी कर लिये। दूसरा मामला देशनोक निवासी बाबुलाल ने दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 21 अक्टूबर को सप्तमी के दिन उसकी मां गीता देवी करणी माता के दर्शन करने गई थी। सप्तमी की शोभायात्रा के दौरान भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां के गले में पहनी सोने की चेन तोड़ ली। तीसरा मामला देशनोक निवासी राजकुमार ने दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 21 अक्टूबर को सप्तमी के दिन उसकी पत्नी श्रीकरणी माता के दिर्शन करने गई थी। सप्तमी की शोभायात्रा के दौरान भीड़ में से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया।