बीकानेर/ नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर देवर ने किया दुष्कर्म, पति था जेल में बंद
बीकानेर@दैनिक ख़बरां। नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर एक महिला के साथ उसके ही देवर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस आशय का लिखित परिवाद उदासर निवासी पीड़ित महिला ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में दिया है।
पीड़िता के अनुसार मामला वर्ष 2013 का है। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार उसका पति किसी मामले में जेल में बंद था। देवर श्यामलाल की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। इस दरम्यान देवर ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई जिससे वो बेसुध हो गई और देवर ने उसके साथ खोटा काम किया और मेरा अश्लील वीडियो भी बना लिया।
पीड़िता के अनुसार जब वह खोटा काम कर रहा था तो वह जाग गई, उसने विरोध भी जताया लेकिन देवर ने एक ना सुनी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है व मामले की जांच थानाधिकारी खुद कर रहे है।

