बीकानेर : बैंक मैनेजर और ईमित्र संचालक पर खाते से लाखों रुपए निकालने का आरोप
बीकानेर। बैंक खाते से लाखों रुपए निकालने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने बैंक मैनेजर, ईमित्र संचालक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। इस संबंध में परिवादी कश्मीराराम बावरी ने बताया कि जेएनवीसी थाना क्षेत्र के उदासर में स्थित एसबीआई बैंक से 20 जनवरी से 20 फरवरी के बीच बैंक मैनेजर उदासर एसबीआई, ईमित्र संचालक नरेन्द्र सिंह, श्यामसुंदर ने एकराय होकर उसके साथ धोखाधड़ी की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने सांठगांठ कर उसके एसबीआई बैंक के अकाउंट से धोखाधड़ी करते हुए 6 लाख 97 हजार रूप्ए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

