बीकानेर: डीएसटी की सूचना पर घेराबंदी कर कार को रोका, तलाशी में मिला 83 ग्राम एमडीएमए,कार सवार तीनों आरोपी गिरफ्तार
Bikaner news दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना नोखा और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 83 ग्राम एमडीएमए और एक केटा कार जब्त की है। कार्रवाई डीएसटी बीकानेर से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें नोखा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रुकवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद होने पर तीनों को मौके से हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में टिवकल पुत्र भूरा उम्र 25 वर्ष निवासी पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर, राकेश पुत्र अर्जुनराम उम्र 30 वर्ष निवासी पुलिस थाना कापरड़ा जिला जोधपुर और सुभाष पुत्र हनुमान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी श्रीकृष्ण नगर चादी पुलिस थाना भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ शामिल हैं। तीनों आरोपी कार में सवार होकर मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए नोखा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

