बीकानेर में सत्ता और संगठन की हलचल, आज दो बड़े चेहरों का बीकानेर दौरा

बीकानेर राजनीति राजस्थान

बीकानेर में सत्ता और संगठन की हलचल, आज दो बड़े चेहरों का बीकानेर दौरा

Bikaner News दैनिक खबरां। शहर में सोमवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 2 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे बीकानेर पहुंचेंगी। वे रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगी तथा 3 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार भी सोमवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगी। वे सायं 6 बजे बीकानेर आएंगी और यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सायं 7 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगी।
दोनों वरिष्ठ नेताओं के आगमन से सोमवार को बीकानेर में राजनीतिक हलचल रहने की संभावना है।