बीकानेर : दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, पिता ने दामाद सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

बीकानेर

बीकानेर : दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, पिता ने दामाद सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

बीकानेर। दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ बज्जू पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस संबंध में मृतका के पिता भारमल राम विश्नोई ने अपने दामाद सुभाष, ससुरा महीराम, सास अगरी देवी, ननंद मैना, रामकुमार, रामचन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि करीब 5 साल पहले उसकी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। प्रार्थी के अनुसार मृतका के दो बेटियां भी है लेकिन फिर भी आरोपियों ने दहेज के लिए उसे जहर दे दिया। प्रार्थी ने बताया एक वर्ष पहले भी आरोपियों ने दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की। जैसे-तैसे पंचायत करके भविष्य में ऐसी घटना नहीं होगी ऐसा कहकर आरोपी प्रार्थी की बेटी को फिर से ससुराल ले गए। प्रार्थी के अनुसार एक महीने पहले ही उसकी बेटी घर पर आई तो कहा कि ससुराल के लोग 5 लाख रूपए और जमीन की डिमांड कर रहे हैं। प्रार्थी ने बताया कि तीन दिन पहले उसका आरोपी दामाद आया था और उसकी बेटी को ले गया था। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को जहर देकर मार दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।