बीकानेर : ओरण परिक्रमा देने गए युवक के साथ मारपीट कर सोने की चैन व हजारों रूपए छीन ले गए
बीकानेर। ओरण परिक्रमा देने गए एक युवक के साथ मारपीट कर हजारों रुपये छीनने का मामला देशनोक थाने में दर्ज हुआ है। इस सम्बंध में पुंदलसर श्रीडूंगरगढ़ निवासी दयाल सिंह ने अरविंद सिंह, मानवीर सिंह, गुलाब सिंह, शक्तिसिंह, सोहनसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह 26 नवम्बर को करणी माता की ओरण परिक्रमा देने गया हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के पास से करीब 5 हजार रूपए नकदी और सोने की चैन छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

