मिचौंग चक्रवाती तूफान ढा रहा कहर, पांच लोगों की मौत,आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना
दैनिक खबरां। बंगाल की खाड़ी से पैदा हुए चक्रवात मिचौंग (मिगजॉम) के गंभीर चक्रवाती तूफान बनने के बाद आज इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मिचौंग आज दोपहर के बाद कभी भी आंध्र प्रदेश के बापटला से टकरा सकता है। इस चक्रवात का असर पहले ही दक्षिण और उत्तर भारत के कई राज्यों में दिखाई दिया है।
चेन्नई में बाढ़ के हालात, पांच लोगो की मौत
चक्रवात तूफान मिचौंग दक्षिण राज्य तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भीषण कहर ढा रहा है। भारी बारिश के कारण चेन्नई में बाढ़ के हालात हो गए है। तेज बारिश के कारण अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। सड़के जलमग्न हो गई है। भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण पेड़ गिर गई हैं। बिजली प्रभावित हुई है। स्कूल कॉलेज और कार्यालय बंद है।सोमवार से लगातार बारिश हो रही है। कई कॉलोनियों के घरों में पानी भर गया। तटीय महानगर में कारें और बाइक नष्ट हो गईं। राज्य सरकार के साथ केंद्र भी इस चक्रवाती तूफान को लेकर पूरी तरह से एक्टिव है।
ओडिशा में कल बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
ओडिशा में चक्रवाती तूफान मिचौंग के असर को देखते हुए गजपति जिले के कलेक्टर ने भारी वर्षा के मद्देनजर सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को 6 दिसंबर 2023 को बंद रखने का निर्देश जारी किया है।
पांच लोगों की मौत
चेन्नई में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इनमें वेलाचेरी में भूस्खलन के कारण 50 फुट की खाई में फिसले एक पोर्टेबल कंटेनर कार्यालय में फंसे दो कर्मचारी भी शामिल हैं। तीन लोगों को बचा लिया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के सीएम से बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
कई फ्लाईट और ट्रेनें रद्द
मिचौंग साइक्लोन के पूर्वी तट के करीब पहुंचने के कारण भारी बारिश के कारण चेन्नई में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण 200 से अधिक ट्रेन रोक दी गई हैं। 100 से अधिक हवाई उड़ानें भी थम गई हैं। 15 हजार लोगों को तटों के किनारे से बाहर लाया गया है।

