बीकानेर : किसान की ढाणी में लगी भीषण आग, पांच लाख रुपए और जेवरात हुए स्वाहा

बीकानेर

बीकानेर : किसान की ढाणी में लगी भीषण आग, पांच लाख रुपए और जेवरात हुए स्वाहा

बीकानेर, दैनिक खबरां। जिले के नोखा थाना क्षेत्र के सोमलसर गाँव में किसान की ढाणी में आग लगने से पांच लाख रुपए सहित सोना चांदी के जेवरात जलकर ख़ाक हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक यह आग सोमलसर गाँव के रहने वाले पुरबाराम पुत्र भारूराम भादू की ढाणी में अचानक किन्ही कारणों से आग लग गई। परिजनों के मुताबिक आग लगने से ढाणी में रखें पांच लाख रुपए सहित सोना चांदी के जेवरात जलकर ख़ाक हो गए। वंही आग की सुचना मिलते ही नोखा से दमकल मौके पर पहुंची और दमकलकर्मी बजरंग चिताणा व अन्य दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किये । काफी मशकश्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग ने ढाणी में रखें सामान को राख़ में तब्दील कर दिया। पीड़ित किसान के अनुसार यह पांच लाख रुपए वह हाल ही मूंगफली बेचकर लाया था जों इस आग की भेंट चढ़ गए। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।