बीकानेर: गीले हाथों से स्विच ऑन करते ही 33 वर्षीय महिला की करंट से हुई मौत

बीकानेर

बीकानेर: गीले हाथों से स्विच ऑन करते ही 33 वर्षीय महिला की करंट से हुई मौत

दैनिक खबरां,बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के गांव काकड़वाला में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पति देशराज बिश्नोई नें पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी की करंट से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, काकड़वाला निवासी संध्या (33) पत्नी देशराज बिश्नोई ने घर पर गायों को पानी पिलाने के बाद गीले हाथों से स्विच ऑन किया, जिससे उसे करंट लग गया। करंट लगने से महिला मौके पर ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। लूणकरणसर पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है वंही पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।