बीकानेर: धोखे से 50 लाख की जमीन हड़पी,पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: धोखे से 50 लाख की जमीन हड़पी,पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज

दैनिक खबरां, बीकानेर । 50 लाख की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शुक्रवार को कोलायत थाना पुलिस ने जमीन हड़पने के एक प्रकरण में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवादी लिछमणराम पुत्र मोहनराम मेघवाल निवासी गोलरी, तहसील कोलायत, जिला बीकानेर ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी कृषि भूमि की डीएलसी कीमत करीब 35 लाख रुपये है, जबकि वास्तविक बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।

परिवादी का आरोप है कि मुन्ने खां पुत्र रमजान खां निवासी बीठनोक, इमरान निवासी विराटनगर बीकानेर, सुनिल पुत्र पेमाराम मेघवाल निवासी वार्ड नं. 5 मढ़, हनुमान पुत्र जेठाराम मेघवाल निवासी मढ़ तथा कैलाश पुत्र आदूराम मेघवाल निवासी वार्ड नं. 3 कोलायत ने षड्यंत्रपूर्वक प्रार्थी को भूमि खरीदने का झांसा देकर विश्वास में लिया और फर्जी कूटरचित वायनामा तैयार कर जमीन अपने नाम करवा ली।

परिवादी के अनुसार, आरोपियों ने यह कृत्य बिना कोई सौदा या प्रतिफल राशि दिए किया और धोखाधड़ी कर सदोष लाभ प्राप्त किया, जिससे उसे भारी आर्थिक हानि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।