बड़ी खबर: बीकानेर पुलिस नें तीन दिन में 30 लाख की चोरी का किया खुलासा,दो आरोपी जेवरात सहित गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बड़ी खबर: बीकानेर पुलिस नें तीन दिन में 30 लाख की चोरी का किया खुलासा,दो आरोपी जेवरात सहित गिरफ्तार


दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर पुलिस नें जिले के महाजन थाना क्षेत्र में हुई 30 लाख की चोरी का तीन दिन में खुलासा कर दिया है। एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में महाजन पुलिस नें आरसीपी कॉलोनी, अरजनसर में हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। पकड़े गए दोनों शातिर आदतन अपराधी है। जिसमें से एक नें रामसिंहपुर, अनूपगढ़, छत्तरगढ़ और जय नारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें की हैं। वंही दूसरा आरोपी आरोपी पूर्व में ढाई वर्ष जेल में रह चुका है और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है।

यह है चोरी की घटना : महाजन पुलिस के अनुसार 16 अक्टूबर 2025 को स्वरूप कंवर पत्नी जालम सिंह निवासी आरसीपी कॉलोनी अरजनसर ने रिपोर्ट दी थी कि 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर 1 लाख 17 हजार रुपये नकद व करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।जिसके बाद पुलिस नें मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर रेंज आईजी व एसपी कावेंद्र सागर, एडीशनल एसपी ग्रामीण कैलाशचंद्र सांधू, तथा सीओ लूणकरणसर नरेंद्र कुमार पुनिया के निर्देशन में महाजन पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने तकनीकी व गुप्तचरों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र तीन दिन में ही बड़ी नकबजनी का पर्दाफाश कर दिया। इस कार्यवाही में कानि. राजेश कुमार तथा कानि. नेतराम की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीयों में आदतन है शातिर अपराधी
👉संदीप उर्फ काला सिंह पुत्र निहाल सिंह (32 वर्ष)
जाति मजबी सिख, निवासी चक 61 जीबी, रामसिंहपुर, श्रीगंगानगर। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 9 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी छत्तरगढ़ थाने के एक मामले में भगोड़ा घोषित है। इसने रामसिंहपुर, अनूपगढ़, छत्तरगढ़ और जय नारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें की हैं।

👉मालम सिंह पुत्र स्व. जीवराज सिंह (41 वर्ष)
जाति जट सिख, निवासी सरकारी स्कूल के पीछे, अर्जुनसर स्टेशन,महाजन, बीकानेर। आरोपी पूर्व में ढाई वर्ष जेल में रह चुका है और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है। यह परिवादिया के परिवार से परिचित था और संदीप के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

सख्ती से पूछताछ में वारदात कबूली,चोरी के जेवरात बरामद
पुलिस ने आरोपियों से चोरी के सभी जेवरात बरामद कर लिये हैं। वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने गुनाह स्वीकार किया है तथा उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहें शामिल
थानाधिकारी रामकेश, उप निरीक्षक ईश्वर सिंह, उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, हेडकानि. बाबूलाल, कानि. राजेश कुमार, राजाराम, पूनमचंद, नेतराम, दीपक, अनिल कुमार, सुनिल कुमार तथा साइबर सैल बीकानेर से सउनि दीपक यादव। वंही इस कार्यवाही में कानि. राजेश कुमार तथा कानि. नेतराम की विशेष भूमिका रही।