बीकानेर: दीपावली पर बीजेपी विधायक के परिवार पर टुटा दुखों का पहाड़, बहन की दर्दनाक मौत

बीकानेर राजनीति राजस्थान

बीकानेर: दीपावली पर बीजेपी विधायक के परिवार पर टुटा दुखों का पहाड़, बहन की दर्दनाक मौत


दैनिक खबरां, बीकानेर। दीपावली त्यौहार की खुशियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जंहा श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत के परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी मिली है कि विधायक की छोटी बहन दुर्गादेवी का रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि विधायक की बहन दुर्गादेवी अपने पीहर गुसाईंसर बड़ा आई हुई थीं और खेत में ग्वार निकालने के लिए थ्रेसर में मदद कर रही थीं। इसी दौरान उनका चेहरे पर बंधा स्कार्फ मशीन के पंखे में फंस गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधायक की बहन के अचानक निधन के बाद श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। दीपावली के इस पर्व पर पूरे परिवार और स्थानीय लोगों की खुशियों पर अचानक गहरा दुख का साया पड़ गया। वंही इस हादसे की खबर फ़ैलते ही विधायक परिवार को सांत्वना देने कस्बे के लोग उनके निवास पहुंचने लगे है।