बीकानेर: सुनसान रोही में युवक की निर्मम हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप
दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले के ग्राम झझु में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जंहा गाँव की सुनसान रोही में एक युवक की निर्मम हत्या कर शव ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। इस सबंध में प्रार्थी पूर्णाराम पुत्र मुकनाराम ने कोलायत पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि झुगाराम उर्फ विशालाराम और अन्य लोगों ने मिलकर उसके भाई चेतराम पुत्र मुकनाराम भोपा को योजनाबद्ध तरीके से सुनसान रोही में बुलाया। जहां आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए चेतराम की निर्मम हत्या कर दी।
प्रार्थी का आरोप है कि हत्या के बाद आरोपियों ने अपराध को छुपाने के उद्देश्य से चेतराम के शव को ठिकाने लगा दिया। वंही इस घटना के सामने आने से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कोलायत थानाधिकारी समरवीर सिंह कर रहें है।

