बिना नंबरी मोटरसाईकिल व अवैध देशी पिस्तौल सहित एक युवक गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

अवैध देशी पिस्तौल सहित एक युवक गिरफ्तार

दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश व एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहें अभियान के तहत देशनोक थाना पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सलुण्डिया निवासी 24 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार पुत्र राजूराम विश्नोई को गिरफ्तार कर उससे अवैध देशी जब्त की है। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर की इत्तला पर आरोपी अशोक कुमार के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल मय एक प्लसर मोटरसाईकिल बिना नम्बरी बरामद की गई। शेखावत ने बताया फर्द पर आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वंही आरोपी से पुलिस द्वारा जब्त अवैध हथियार के संबंध में गहनता से पूछताछ हो रही है।