रानी बाजार चौराहे पर बेसुध हालत में मिला व्यक्ति, ट्रॉमा में भर्ती,पहचान में करें मदद, देखें वीडियो..

बीकानेर

रानी बाजार चौराहे पर बेसुध हालत में मिला व्यक्ति, ट्रॉमा में भर्ती,पहचान में करें मदद..

दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर में रानी बाजार चौराहे पर एक व्यक्ति बेसुध हालत में मिला है। जंहा से उसको ईलाज के लिए पीबीएम ट्रॉमा ले जाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना आज बुधवार शाम सात बजे की रानी बाजार चौराहे की है। जंहा बेसुध हालत में रोड़ के किनारे पड़ा एक व्यक्ति लेटा हुआ था, जो ठीक से बोल नहीं पा रहा था। इस पर वंहा के दुकानदारों ने असहाय सेवा संस्थान के मो.जुनैद खान को सूचना दी। सुचना मिलती ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी के शोएब भाई अपनी एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे उसको एम्बुलेंस में डाल के पी बी एम की ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वंहा पर मौजूद असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडगावत,ताहिर हुसैन, मो. सत्तार, रमजान भाई के सहयोग से बेसुध व्यक्ति का इलाज जारी करवाया। सेवादारों के अनुसार इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही इसके परिजनों का कोई पता चल पाया है। खबर लिखें जाने तक इसकी पहचान इसकी पहचान के प्रयास जारी थे। देखें वीडियो..