ढोला मारु होटल के पास युवक के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट,महिला सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

ढोला मारु होटल के पास युवक के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट, एक महिला सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज


बीकानेर,दैनिक खबरां । ढोला मारु होटल के पास एक युग के साथ थाप-मुक्को से मारपीट और गाली गलौज की घटना सामने आई है। जिसको लेकर पीड़ित नें सदर थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे बताई जा रही है। इस संबंध में परिवादी शैलेन्द्र राजपुरोहित पुत्र संजय राजपुरोहित, निवासी तोलियासर (हाल सी-25 सिविल लाइन्स, बीकानेर) ने सदर थाना पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वो किसी कार्य से जा रहा था , तभी रास्ते में आरोपियों ने घेरकर हमला कर दिया।

परिवादी की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों सुरेन्द्र गोदारा, दिनेश, रेखा बिश्नोई और अभिनव ने मिलकर उनके साथ थाप-घूंसों से मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए धमकियां भी दीं। अचानक हुए हमले से परिवादी मौके पर गिर पड़ा और आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।