पीबीएम अस्पताल परिसर से रेजिडेंट डॉक्टर की बाइक चोरी
बीकानेर,दैनिक खबरां। पीबीएम हॉस्पिटल के आचार्य तुलसी कैंसर केंद्र परिसर से एक रेजिडेंट डॉक्टर की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सोमवार को सदर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हुकमा राम पुत्र नारायण राम, निवासी भावता, वर्तमान में आचार्य तुलसी कैंसर केंद्र में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। डॉक्टर ने अपनी मोटरसाइकिल RJ14 YH 2224 को 12 नवंबर की सुबह करीब 4.20 बजे ऑल्ड पीजी हॉस्टल परिसर में खड़ी की थी। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

