जलाशय में डूबने से युवक की हुई मौत

बीकानेर

जलाशय में डूबने से युवक की हुई मौत


बीकानेर। खारा जलाशय में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना 14 अप्रैल को हुई। जहां खारा रिको स्वास्तीक फैक्ट्री में काम करने वाले सुधीर (18) पुत्र धनपाल सिंह निवासी उत्तरप्रदेश की खारा जलाशय में डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई राहुल ने जामसर पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका भाई सुधीर जलाशय खारा में नहाने गया था। जलाशय में पांव फिसलने के कारण सुधीर जलाशय में गिर गया और पानी में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार हेतु शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।