काम करते समय मजदूर गिरा छत से, ट्रोमा में ईलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर बीकानेर पुलिस

काम करते समय मजदूर गिरा छत से, ट्रोमा में ईलाज के दौरान तोड़ा दम

दैनिक खबरां,बीकानेर। पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में बुधवार सुबह काम करते समय एक मजदूर की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 9.40 बजे की है। जानकारी के अनुसार नत्थूसर गेट के बाहर भाटों का बास निवासी राजू ओड (40) पुत्र भैरूराम रोजमर्रा की मजदूरी करता था। बुधवार को वह गोपाल महाराज, निवासी पुरानी गिन्नाणी के यहां काम कर रहा था।

काम के दौरान अचानक छत पर अनबैलेंस होकर वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन और साथियों ने उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संदर्भ में मृतक के भाई ओमप्रकाश ओड ने रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।