बहला-फुसलाकर कमरे पर ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म,आरोपी नें दी धमकी,किसी को बताया तो उसके भाई के पैर तोड़ देगा..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बहला-फुसलाकर कमरे पर ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म,आरोपी नें दी धमकी,किसी को बताया तो उसके भाई के पैर तोड़ देगा..

दैनिक खबरां, बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोटगेट थाने में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 25 दिन पहले आरोपी अशोक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसके भाई के पैर तोड़ देगा। आरोप है कि इसके बाद भी अशोक धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा।

कुछ दिन पूर्व किशोरी अस्पताल में भर्ती थी, तब भी आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। लगातार डर के कारण पीड़िता चुप रही, लेकिन बाद में उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई। कोटगेट थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।