मेगा हाईवे पर चलते ट्रक में भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Bikaner Rajasthan

मेगा हाईवे पर चलते ट्रक में भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

दैनिक खबरां,महाजन। अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर देर रात एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा रात करीब 1 बजे अरजनसर रेलवे फाटक के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक जैतपुर की तरफ से अरजनसर की ओर आ रहा था, तभी अचानक वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।स्थिति बिगड़ती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही महाजन और राजियासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।आग की गंभीरता को देखते हुए सूरतगढ़ और बीकानेर से दमकल वाहन भी मौके पर बुलाए गए, लेकिन दमकल पहुंचने से पहले ही ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।