अवैध पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस और कार सहित आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

अवैध पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस और कार सहित आरोपी गिरफ्तार


दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस थाना कालू ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार देर रात नाकाबंदी के दौरान थानाधिकारी श्री भोलाराम पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीम ने मुल्जिम हनुमान उर्फ हडमान उर्फ प्रिंस पुत्र मनीराम सारस्वत उम्र 28 वर्ष, निवासी गोदारा बास, कालू को दबोचते हुए उसके कब्जे से एक पिस्टल (देशी कट्टा), 18 जिंदा कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद की। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी हेमन्त शर्मा के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सिंह सान्दू तथा पुलिस उपाधीक्षक वृत्त लुणकरणसर नरेन्द्र कुमार पुनिया के सुपरविजन में की गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे गहन अनुसंधान जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कालू थानाधिकारी भोलाराम, हवासिंह हैडकानि,कांस्टेबल सुनील कुमार, राजवीर व सुन्दर लाल आदि शामिल रहें।