नेशनल हाइवे पर कार की ट्रक से भिड़ंत, चार लोग घायल,बाईक सवार को बचाने में हुआ हादसा

बीकानेर

नेशनल हाइवे पर कार की ट्रक से भिड़ंत, चार लोग घायल,बाईक सवार को बचाने में हुआ हादसा

बीकानेर, दैनिक खबरां । श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार को सेसोमू स्कूल के पास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार और कार सवार सहित चार लोग घायल हो गए।

घायलों में बाइक सवार पुखराज और पंकज, वहीं कार सवार सीताराम और रामलाल शामिल हैं। सभी को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी ने बताया कि हादसे में कार ट्रक के नीचे जा घुसी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।