फायरिंग कर आमजन में दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर पकड़ा, आधा दर्जन साथी फरार, तलाश में जुटी पुलिस टीमें..
बीकानेर, दैनिक खबरां । सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो के मामले में बीकानेर पुलिस नें कार्रवाई की है, जिसमें पुलिस नें एक हिस्ट्रीशीटर को दबोचा है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस नें की है। जंहा बीते दिनों मुकाम गांव में सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो के बाद तेज कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर मदन बिश्नोई (50) को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार मुकाम गांव में कुछ बदमाशों ने सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग कर आमजन में भय पैदा किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों में दो प्रमुख नाम वह हैं जिनके खिलाफ पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, लूट और मारपीट जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो मिलने पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और टीमें गठित कर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के टारगेट पर काम किया।
नोखा थानाधिकारी अरविन्द कुमार भारद्वाज ने बताया कि वीडियो की पड़ताल के बाद मुख्य आरोपी मदन बिश्नोई पुत्र बंशीलाल (निवासी उडसर, हाल—वेयरहाउस नोखा) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से मनोवैज्ञानिक तरीके से गहन अनुसंधान व पूछताछ जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस को अब तक की जांच में इस मामले में दो और आरोपियों के नाम इस वायरल वीडियो में होने के मिले है जिसमें सुरेश उर्फ सुशिया शिकारी निवासी जोरावरपुरा, नोखा हिस्ट्रीशीटर,
सचिन विश्नोई उर्फ शूटर विश्नोई निवासी माडिया, हाल सलुण्डिया रोड, नोखा,दिनेश बिश्नोई निवासी बनिया, थाना जसरासर साथ ही सात-आठ अन्य व्यक्तियों के भी वीडियो में होने की जानकारी मिली है और उन पर भी कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

