10 हजार का इनामी आरोपी कई सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार चढ़ा हत्थे

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

10 हजार का इनामी आरोपी कई सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार चढ़ा हत्थे

दैनिक खबरां,बीकानेर । जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहें अभियान के तहत नोखा पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में वांछित चल रहे 10 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाशसिंह सांदू के निकट सुपरविजन तथा नोखा सीओ हिमांशु शर्मा व नोखा थानाधिकारी नोखा अरविन्द कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 03 बीकासर निवासी कमल चंद नायक पुत्र पुनमराम नायक को गिरफ्तार किया है । आरोपी के विरुद्ध थाना नोखा व थाना पांचू में विभिन्न गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेश भादू, कांस्टेबल रामाधारलाल,आशीष, संजय व इस कार्रवाई में विशेष भूमिका कांस्टेबल तेजाराम की रही।