नशे में युवक ने खुद का गला काटा, बचाने गए पिता भी घायल, युवक की मौत, पुलिस मौक़े पर..

जोधपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

नशे में युवक ने खुद का गला काटा, बचाने गए पिता भी घायल, युवक की हुई मौत..

दैनिक खबरां,जोधपुर। शहर के रातानाडा क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। खास बाग के पास एक युवक ने नशे की हालत में खुद का गला काट लिया। उसे बचाने की कोशिश में उसके पिता भी घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

दैनिक खबरां से बातचीत में रातानाडा थाना प्रभारी दिनेश लखावत ने बताया कि मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र सत्यनारायण निवासी फर्न होटल के पास, जोधपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओमप्रकाश नशे का आदी था और शायद इसी हालत में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पिता ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन धारदार हथियार से वह भी घायल हो गए। पिता का ट्रोमा में ईलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवानें की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।