बीकानेर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, दहेज प्रताड़ना के दो फरार आरोपीयों को किया गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर पुलिस की दोहरी कार्रवाई,दहेज प्रताड़ना के दो फरार आरोपीयों को किया गिरफ्तार

दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले की पूगल पुलिस ने शुक्रवार को दहेज प्रताड़ना के मामलों में वांछित दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पहली कार्रवाई में पुलिस ने पुरखा राम पुत्र बुडा राम नायक, निवासी रावला,अनूपगढ़ को गिरफ्तार किया। वह 2004 में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट में वांछित था। आरोपी को ग्राम अर्जुनसर स्थित 330 आरडी रोड पर एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में कानि शंकरलाल और कानि सुभाष  शामिल रहे।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने रामूसिंह पुत्र करतारसिंह मजबी सिख, निवासी खानूवाली,श्रीगंगानगर को पकड़ा। पुलिस ने उसे राजीव सर्किल, खाजूवाला से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय कारागृह बीकानेर भेजा गया। इस कार्रवाई में कानि सुरेश कुमार और कानि मेघराज शामिल रहे।

यह कार्रवाई बीकानेर रेंज में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा और पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कैलाश सिंह सान्दू के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी खाजूवाला अमरजीत चावला की देखरेख में थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों वारंटियों को दबोचा है ।