बीकानेर की बेटी डॉ. नेहल चौधरी ने किया कमाल: पीजी परीक्षा में प्रथम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर की होनहार बेटी डॉ. नेहल चौधरी ने बीकानेर का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। राजकीय जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर की पीजी परीक्षा-2025 में पैथोलॉजी विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने गोल्ड मेडल एवं एक्सीलेंस सर्टिफिकेट अपने नाम किया। अजमेर में आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. नेहल के परिवार का भी शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके पिता कपिल ज्याणी राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी माता डॉ. अनुपमा चौधरी कीन कॉलेज, बीकानेर में प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उनके पति डॉ. घनश्याम रिंटोर दिल्ली स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल एवं कॉलेज में जनरल मेडिसिन विभाग में कार्यरत हैं।
बीकानेर की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे शहर के लिए प्रेरणा है। डॉ. नेहल की इस शानदार सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शहरवासियों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

